गढ़वा, मई 4 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह गांव में मां वैष्णो देवी मंदिर का स्थापना दिवस सोमवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का उद्घाटन मंदिर के संरक्षक इंदु दुबे, संयोजक सह वरिष्ठ अधिवक्ता शशि भूषण दुबे, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, पंचायत के मुखिया अख्तर खान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे ने किया। मौके पर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी अतिथियों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जागरण में मुख्य कलाकार सह प्रसिद्ध गायक उमाशंकर मिश्रा ने गणेश वंदना और चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...कि प्रस्तुति से ऐसा शमां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। वाराणसी की गायि...