लखीमपुरखीरी, जून 14 -- मझगई के निघासन रोड स्थित कस्बे के सुप्रसिद्ध माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में 53 वां जन्मोत्सव एवं वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या भोज के साथ हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी एवं भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन माता मंजेश्वरी देवी मंदिर से क्रेन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज मैदान तक किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। रात में आयोजित विशाल जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के चलते महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने के लिए स्थान कम पड़ गया। मथुरा, वृंदावन,...