गढ़वा, जून 16 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के करुई गांव स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा सह पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर से काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मां कामाख्या की मूर्ति पालकी में सजाकर नगर भ्रमण किए। मां कामाख्या का जय -घोष करते हुए कसया नाला नदी पहुंचे। वहां पवित्र जल कलश में आचार्य आशीष वैद्य और उनके सहयोगी दीपक मिश्रा के मंत्रोच्चारण के बीच भरा। वहां से मंदिर वापस लौटकर कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के बार पूजा पाठ और हवन का अनुष्ठान किया गया। उसके बाद वहां भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम में आरती के बाद भजन -कीर्तन कार्यक्रम का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.