बरेली, मार्च 31 -- महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के दोनों जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांति धारा स्वर्ण कलशों द्वारा व नित्य नियम पूजन के बाद 48 दीपों की आरती कर शोभायात्रा जैन मंदिर रामपुर गार्डन से निकाली गई। जीओ और जीने दो का संदेश देती बागपत से आई भव्य झाकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा बरेली कॉलेज, नगर निगम, पटेल चौक, कुतुबखाना होती हुई जैन मंदिर बिहारीपुर पहुंची। मंदिर में भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का अभिषेक जयकारों के बीच किया गया। यहां से शोभा यात्रा इस्लामियां मार्केट, अनाथालय, पटेल चौक होते हुए वापस जैन मंदिर रामपुर गार्डन पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हुई। यहां पांडुशिला पर विराजमान कर भगवान का पुन: अभिषेक किया गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.