मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव समारोह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। आयोजित गोष्ठी में भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्वर्गीय डॉ वीपी शर्मा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरिओम शर्मा ने भगवान परशुराम की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि को जूही शर्मा पुत्री स्वर्गीय पीयूष शर्मा ने अपने हाथों से बनाया हुआ भगवान परशुराम का स्केच भेंट किया। जिसकी काफी सराहना की गई। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा जहां मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा श्री शर्मा, स्वामी जगदेवान...