शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम धाम में भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम का पंचामृत स्नान (गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद) कराकर तथा नवीन वस्त्र धारण कराकर की गई। इसके बाद आचार्य मुन्ना लाल मिश्र के निर्देशन में लोककल्याण की भावना से यज्ञ-हवन संपन्न हुआ और माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात आयोजित संक्षिप्त विचार गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित केशव चंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार ऐसे समय में हुआ जब समाज में अन्याय और अत्याचार व्याप्त था। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती आज, जलालाबाद में आस्था और पर्यटन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.