मेरठ, अप्रैल 11 -- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने बच्चों को बैसाखी पर्व के बारे में बताया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भांगड़ा और गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही गीत, कविताएं और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डा. रोहित मेहरा ने बच्चों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...