गिरडीह, मार्च 22 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में शनिवार को धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। इस मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, नुनुलाल मरांडी, उपप्रमुख बैजू मरांडी, सोनू हेंब्रम, अनासियस हेंब्रम सहित आदिवासी समाज के लोगों ने सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नाच गान का दौर शुरू हुआ। इस दौरान महिलाएं मांदर की थाप पर जमकर थिरकी। महिलाएं सिद्धो- कान्हो चौक से सामूहिक रूप से नृत्य करते हुए भंडारी रोड स्थित बुढ़ा बूढ़ीथान के पास पहुंची। जहां पर आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर वापस सिद्धो- कान्हो चौक के पास लोग पहुंचे। यहां आदिवासी समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं दूसरी ओर तिसरी के गांधी मैदान में भी आदिवासी समाज के लोगों द्वारा नृत्य व संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल मर...