सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- जनकपुरधाम। नेपाल के पलवैया धाम के नाम से विख्यात जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका-23, वेला स्थित दूधमती नदी के तट पर बाबा गणिनाथ गोविन्द भगवान के मंदिर में पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में अष्टयाम का आयोजन किया गया। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राघवेंद्र साह की अगुवाई में गणिनाथ गोविन्द भगवान की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजनोत्सव में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा भारत के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ara News: सहार में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गणिनाथ गोविन्द उत्सव इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन कि...