रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बागवाला में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बुधवार को आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव धरोहर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्, विधायक शिव अरोरा, सुरेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही छात्र-छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, असमी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने सौ पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दस वर्षो के इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त 21 छात्रों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में सौंदर्यी...