बिजनौर, अगस्त 26 -- नन्द महोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में कलाकारों ने श्री कृष्ण के भजनों को प्रस्तुत किया। नंदमहोत्सव का शुभारंभ लड्डू गोपाल के समक्ष श्री महाकाली सिद्धिपीठ प्राचीन मंदिर के नाथ जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। नंद महोत्सव में दिल्ली से आई मधुबन आर्ट ग्रुप के विक्की सुनेजा की टीम द्वारा महोत्सव का शुभारम्भ गणेश वंदना से किया गया। मंच का संचालन मोनू ठाकुर ने किया। उसके पश्चात में सुन्दर सुन्दर झांकियां गोवेर्धन लीला, झांसी कि रानी, राम स्तुति, आदि सुन्दर सुन्दर झांकियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई।महोत्सव में मुख्य रूप से राजेश वर्मा,संजीव वर्मा, विपिन अरोरा,सुरेश अरोरा,विजय कालरा,संजय कालरा, ऋषभ सिंघल, शिवम् सिंघल, ललित राजपुत ,अतुल र...