सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र,हिंदुस्तान संवाद। भारतीय होम्योपैथिक दवाओं की गुणवत्ता पर विश्वास बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गेंगुआर राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में डाक्टर्स डे का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में होम्योपैथी की गुणवत्ता, आधुनिक उत्पादन तकनीक तथा मरीजों के बेहतर उपचार पर विचार-विमर्श किया। एडवेन बायोटेक के जोनल हेड घनश्याम सिंह ने बताया कि अच्छी होम्योपैथिक दवा बनाने में शुद्ध कच्चा माल, हर बैच में एक जैसी गुणवत्ता और सुरक्षित उत्पादन प्रक्रिया सबसे बड़ी चुनौतियां होती हैं। सम्मेलन के दौरान चिकित्सकों ने अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए और विभिन्न जटिल एवं लंबे समय तक चलने वाले रोगों के उ...