गोंडा, मार्च 21 -- गोण्डा, संवाददाता। भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेटी चंद्र का महोत्सव संत आसुदा राम आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रजत लखमानी, दित्विक रायतानी, सिंधुजा, लक्षिता रायचंदानी और मनस्वी रावलानी सहित कई बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य व नाटक में मान्यता रायचंदानी, अवनी नेभानी, जिया धनकानी, मिशा सिंधी, पार्थ नेभानी, दीपिका वालेचा, वैभवी कलानी, जयती चैनानी, सान्वी जसवानी, सलोनी वालेचा, वंशिका मध्यान, मानवी पंजवानी, लसीका तलरेजा, पृशा, गर्वित, कियांश, गुंजन वरयानी, आयुषी कलानी, रिद्धिमा, रितिका, पंखुड़ी नेभानी...