मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- अहरौरा। सिखों के दसवें गुरू,गुरु तेग बहादुर सिंह जी का 405 वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पट्टीखुर्द स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह गुरुद्वारे में सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहब के समापन के बाद गुरुज्ञानियों ने कीर्तन प्रचार,कविता के साथ अन्य कार्यक्रम पेशकर साध संगत को निहाल कर दिया। ब च्चों ने अपने कीर्तन कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से वातावरण को गुरुमय बना दिया। कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। लंगर में सैकड़ों की संख्या में लोगों छककर प्रसाद ग्रहण किया। वाराणसी, सोनभद्र समेत पंजाब,सूरत गुजरात समेत आसपास के जनपदों से आए गुरु ज्ञानियों ने कीर्तन दरबार और कविता गुरु तेग बहादुर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। लंगर के समापन के बाद शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श...