मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। राजगढ़ स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह गुरुद्वारे में चल रहे गुरु ग्रंथ साहब के पाठ और शबद-कीर्तन के समापन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समुदाय की महिलाएं और पुरुष कीर्तन करते चल रहे थे। मधुर कीर्तन से पूरा क्षेत्र गुरुमय हो गया। रागी जत्था सरदार गुरदेव सिंह कीर्तन पेश कर साध संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारे में अमृतसर से आए ज्ञानी मंगलजीत सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरुनानक देव ने गुरुग्रंथ साहब की स्थापना की थी। शोभायात्रा में झंडा निशान, पंच प्यारे के साथ ही युवक हैरतअंगेज तलवार कौशल का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।...