मेरठ, अप्रैल 17 -- कपसाड़ गांव स्थित श्री गोशाला का शुक्रवार को 123वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन में यज्ञ, धार्मिक प्रवचन और भजन संध्या के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेद शतकम यज्ञ विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जिसमें देवपाल अंति ने ब्रह्मा तथा स्वामी वेदानंद महाराज ने आचार्य के रूप में भूमिका निभाई। वहीं संगीता आर्य, कृष्णदत्त नादान, अनिल दत्त नादान और अरुण सैनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।इस अवसर पर स्वर्गीय कैप्टन रमेशपाल को श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया। यह भी पढ़ें- सनातन की शक्ति हमारी आस्था और एकता में निहित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह आर्य, पूर्व विधायक संगीत सोम, पवन मि...