हरिद्वार, मार्च 18 -- शिवालिक हायर जूनियर हाईस्कूल फ्रेंड्स कॉलोनी रावली में कक्षा आठ के छात्रों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरोज बाला ने किया। इसके पश्चात कक्षा आठ के छात्रों ने विद्यालयीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें गीत, नृत्य और नाटक शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...