गढ़वा, मार्च 21 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। उक्त अवसर पर डंडई सहित कई गांवों के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। साथ ही आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। ईद को लेकर डंडई का जामा मस्जिद सुबह से शाम तक गुलजार रहा। मस्जिद में गुलशन ए मोहम्मदी मदरसा डंडई के मौलाना मंजर हाफीज ने ईद की नमाज अदा काराई । पर्व को लेकर बच्चों में काफी हर्ष और उमंग रहा। सभी मस्जिद परिसर में ही आपस में गले लग कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। नमाज को लेकर मस्जिद पहुंचे याकूब अंसारी, मोहम्मद हनीफ शेख, लाल मोहम्मद अंसारी, तैयब अंसारी, आफताब आलम, अकबर अंसारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पाक महीना पवित्र रमजान के बाद ईद मनाया जाता है। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.