औरैया, मार्च 21 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और अमन के माहौल में मनाया गया। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने के लिए घरों से निकले। नगर की विभिन्न सड़कों से नमाजियों का हुजूम बाईपास स्थित मुख्य ईदगाह की ओर बढ़ता नजर आया। मुख्य ईदगाह में सुबह करीब साढ़े आठ बजे पेश इमाम सैयद नवाज अख्तर ने नमाज अदा कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं बाबा का पुरवा स्थित ईदगाह में कारी राशिद जमई ने नमाज अदा कराई, जबकि जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में सैयद अब्दुल्लाह मियां चिश्ती की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.