बागपत, दिसम्बर 9 -- बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन भगवान का जन्म कल्याणक मनाया गया। इस अवसर इंद्रगणों ने जुलूस के माध्यम से नगर परिक्रमा और 1008 कलशों से पांडुशिला पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य एवं मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा हुई। जैसे ही आदि प्रभु का माता मरुदेवी की कुक्षी से जन्म हुआ सौधर्म इंद्र का आसान कम्पायमान हो गया। सौधर्म इंद्र, शशि इंद्राणी सहित अयोध्या नगरी पहुंचे और जन्म की खुशियां मनाईं। तीर्थंकर बालक का 1008 कलशों से पांडुशिला पर अभिषेक किया। सौधर्म इंद्र सौरभ जैन के नेतृत्व में कुबेर इंद्र सिद्धार्थ जैन, यज्ञ नायक प्रभात जैन, ईशान इंद्र राजीव जैन, सनत इंद्र सतीश जैन,...