भागलपुर, मार्च 10 -- सबौर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित हुई। महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा महिला सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया। सबसे पहले महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ. राकेश रंजन, डॉ. मनिलाल पासवान, डॉ. नीरज सिन्हा आदि ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन को बुके देकर सम्मानित किया। सभी महिला शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा। डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तीकरण की पहचान है। इसके अलावा डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. बी. नूरजहां, डॉ. कुमारी मधुलता, डॉ. मयंक वत्स, डॉ. मनिलाल पासवान आदि ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...