बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। बैराज रोड स्थित शक्ति नगर साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में बाबा खाटू श्याम का प्रथम स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक फूलों और सुंदर सजावट से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक चिराग भटनागर, पूजा और अन्य कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। श्याम भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे माहौल में भक्ति का रंग घुल गया।भक्ति कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर अ...