संभल, नवम्बर 12 -- शहर के नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज में मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद के महान कार्यों पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रफत जहां ने छात्राओं से कहा कि वे एक प्रसिद्ध लेखक के साथ साथ अच्छी राजनीतिक भी थी। वह कांग्रेस के प्रेसिटेंट भी बनाये गए थे। सईद अख्तर ईसराईली ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद को शिक्षा से अधिक लगाव था। उन्होंने शिक्षामंत्री रहते हुए काफी काम किए थे। इस दौरान कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर एमएनयूयू कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन में आजद वीक के समापन दिवस पर मौलाना अबुल कलाम के जन्मदिवस शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सम्पूर्ण सप्ताह संचालित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के...