रामपुर, जनवरी 4 -- ग्राम इमरता में तिरंगा शाखा की ओर से नरेश कुमार व राजेश कुमार के तत्वाधान में माता सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने माता सावित्री बाई फुले के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनक प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं की शिक्षा में माता सावित्री बाई के योगदान को याद किया। नरेश गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह ,बनवारी लाल सैनी ,वीर पाल सैनी , विनोद सैनी ,पप्पू सैनी ,अमर पाल सैनी आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.