प्रयागराज, जनवरी 13 -- लोक सेवक मंडल की ओर लाजपत भवन, कल्याणी देवी में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने कहा कि अग्नि को साक्षी मानकर संकल्प करने का त्योहार है। ताकि हम धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलें। जैसे अग्नि अशुद्धि को भस्म कर शुद्धता प्रदान करती है, वैसे ही यह हमारे भीतर से स्वार्थ, अन्याय और अहंकार को जलाकर राष्ट्र सेवा, समाज-कल्याण व मानवता की भावना को जागृत करे। इस मौके पर पार्षद शिवसेवक सिंह, आनंद घिल्ड़ियाल, नीरज टंडन, कांता चोपड़ा, दीपा टंडन, पूजा अग्रवाल व रवि शंकर मिश्र आदि एकत्र लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.