मेरठ, मई 9 -- शनिवार को विश्व कवि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के साथ ही काजी नजरुल इस्लाम की जयंती भी मनाई गई। सदर बंगाली दुर्गावाड़ी में सामूहिक समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रवीन्द्र संगीत से हुआ, जिसमें रिंकू नियोगी, अल्पना चक्रवर्ती, जॉयश्री सूर, छंदा घोष, अशोक चौधरी, शुभ्रा मुखर्जी, रीता नाग, लिपिका चौधरी व दीप्ति चौधरी ने सामूहिक गायन प्रस्तुत किया।  सोलो गायन में डॉ. सुब्रतो सेन, शुभ्रो किशोर नाग, छंदा घोष व अशोक भट्टाचार्य ने सभी का दिल जीता।  नृत्य प्रस्तुतियों में अंतरा चैटर्जी, मोइना दास व लावण्या ठाकुर ने चार चांद लगा दिए।  काव्य पाठ में चित्रा सरकार व अजीत कुमार दास ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किये गये कवि गुरू रवीन्द्र नाथ टैगोर इस दौरान गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य, दर्शन व मानवताव...