बिजनौर, अप्रैल 6 -- चंदक/मंडावर। थाना क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ और बादशाहपुर में महर्षि कश्यप की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। गांव के बहुत से लोगों ने चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर आरती कर गुणगान किया और उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान सदा अपना आशीर्वाद हमारे उपर बनायें रखें और प्रसाद भी वितरण किया गया। रविवार की शाम हुए कार्यक्रम में डैबलगढ़ निवासी रामकिशोर कश्यप, सतपाल कश्यप, मुला सिंह, बिजराम कश्यप, सतवीर कश्यप, विरेन्द्र कश्यप, रोहताश कश्यप, बलिराम विरजेश, बादशाहपुर गांव के जसवंत कश्यप, घसीटा कश्यप, रामसिंह कश्यप, सतीश कश्यप, अरविंद कश्यप, रामगोपाल कश्यप, विरेन्द्र, महेन्द्र सिंह, पवन कुमार आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...