प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।कॉलेज की प्राचार्य डॉ. हेमलता के अनुसार इस अवसर पर एक से 10 अप्रैल तक रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...