लातेहार, फरवरी 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने को लेकर एंबीशन कंप्यूटर में बुधवार की संध्या बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा शोभायात्रा व महाभंडारे की रूपरेखा तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा गायत्री मंदिर गैरेज लाइन से निकलेगी, जो कंचन नगरी होते हुए इंदिरा गांधी चौक से पुनः गैरेज लाइन पहुंचकर संपन्न होगी। समापन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं । जिसमें संरक्षक संजीव गुप्ता व सौरभ पांडे, संस्थापक अध्यक्ष विकास मित्तल, कार्यक्रम अध्यक्ष मोहनीश कुमार विक्की, उपाध्यक्ष नितीश तिवारी, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह तथा उप कोष...