बरेली, अक्टूबर 4 -- शाही। हरिति पब्लिक स्कूल बल्लिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई। विद्यालय में ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों को याद किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने दोनों महान विभूतियों के देश के प्रति योगदान, सत्य, अहिंसा और उनके आदर्श विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर विद्यालयों में हुए कार्यक्रम यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंस...