सासाराम, अप्रैल 2 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैता बहोरी गांव में स्थित हनुमान मंदिर व शिव सरोवर संझौली के तट पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...