बिजनौर, अप्रैल 2 -- राजा का ताजपुर। कस्बे में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया तथा हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गुरुवार को प्राचीन शिव मंदिर, शिव बालाजी धाम मंदिर, चामुंडा मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कस्बे के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर सुंदरकांड का पाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...