घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव स्थित जाहेर थान में विगत रविवार की देर शाम को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाई गई। नायके बाबा आंपा हांसदा ने जाहेर थान में पूजा अर्चना की। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जाहेर थान में पूजा अर्चना की। सरहुल के मौके पर आयोजित मा: मोड़े बाहा नृत्य में ग्रामीणों के साथ विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी धमसा बजा कर खूब थिरके। यहां आयोजित बाहा नृत्य में आदिवासी संस्कृति झलक उठी। मौके पर कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, सोनाहातू के मुखिया मोहन सोरेन, माटियाबांधी के मुखिया जादू हेंब्रम, बड़ामारा के मुखिया दशरथ मुर्मू, चंदनपुर की मुखिया मादो टुडू, माझी बाबा विराम हांसदा, डोमन माझी, पंचायत सचिव कुंज बिहारी साव समेत सैकड़ों पुरु...