गढ़वा, नवम्बर 16 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की 5228वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा महाराज जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। उसके बाद पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने महाराज जरासंध के जीवन, पराक्रम और संगठन क्षमता को याद करते हुए कहा कि समाज को एकजुट रखने में उनके आदर्श आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समारोह के दौरान समाज को और मजबूत बनाने, आपसी एकता बढ़ाने और विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब लोग शिक्षित, संगठित और जागरूक होंगे। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने और महाराज जरासंध के ...