संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह आयोजन किए गए। भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। शाम के समय शोभायात्रा निकाली गई। बघौली क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के चांदीडीहा, पड़ोखर, नौहट, बड़गो, निऊडांड़, देवापार सहित कई गांवों में संत रविदास की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्राएं संत रविदास की प्रतिमा एवं चित्र के साथ पूरे गांव में भ्रमण करती हुई प्रमुख चौराहों से होकर गुज़रीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के माध्यम से संत रविदास के विचारों का प्रचार करते नजर आए। कार्यक्रमों में प्रमुख योगेन्द्र प्रताप सिंह व राम शिव चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.