महोबा, मार्च 15 -- महोबा , संवाददाता। साहू समाज की अराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की 1010वीं जंयती रविवार को सामाज के लोगों ने धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और एक निजी होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। माता कर्मा देवी की 1010वीं जयंती शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में डीजे, ढोल नगाड़े, बग्घी और झांकियां आदि शामिल हुए। शोभायात्रा में युवतियां और महिलाएं झूमते गाते चल रहीं थी। यात्रा विद्या मंदिर से ऊदल चौक, मुख्य बजार, छजमनपुरा, तहसील चौराहा होते हुए होटल में संपन्न हुई। समाज के बाबी साहू ने बताया कि शोभायात्रा के बाद होटल में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज...