बिजनौर, अप्रैल 14 -- कोतवाली देहात। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के करीब 15 गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बाबा साहब के जीवन और विचारों को दर्शाती आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्राएं गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर, शादीपुर, हुसैनाबाद, महेश्वरी जट, करौन्दा चौधर, बरुकी, राण्डोवाला समेत कई गांवों से डीजे, बैंड-बाजे और झांकियों के साथ शुरू हुईं। पूरे मार्ग में जयकारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शोभायात्राएं गांवों के मुख्य रास्तों से होकर आंबेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न हुईं।शोभायात्रा यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई ब...