देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को जिले भर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों और छात्रों ने विद्या, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा-अर्चना किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूरे विधि-विधान से पर्व मनाया गया। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित है। इस पर्व में विद्या के रूप में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पर्व को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित रहते हैं। इसमें वे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। शुक्रवार की सुबह से ही स्कूल-कॉलेजों में बसंत पंचमी की तैयारी शुरू हो गई। इसके मद्देनजर स्कूलों को सुंदर ढंग से फूल-माला और गुब्बारों से सजाया गया। शिक्षक और छात्र...