देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को अक्षय तृतीया पर शहर से लेकर गांव तक भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। जगह-जगह लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शहर के करीब सोंदा के एक मैरिज हॉल में अखिल भारतीय ब्राह्माण एकता परिषद के बैनर तले भगवान परशुराम की जयंती विधि-विधान से मनाई गई। इसके मद्देनजर सुबह ही आयोजक कमेटी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान आईएएस अष्टानंद पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाए थे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली उनका जीवन हमें अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।...