महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में शुक्रवार को बसंत पंचमी के साथ ही देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुभाष चंद्र को याद कर देश भक्ति का संदेश दिया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ अमित कुमार गौड़ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि यह दिन सुभाष चंद्र बोस की साहसिकता ,वीरता,और देश प्रेम को सम्मानित करता है। 23 जनवरी को मनाए जाने का उद्देश्य न केवल नेताजी की महानता को याद करना है बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवित रखना है। संगोष्ठी का संचालन करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अप...