रांची, अप्रैल 29 -- कांके, प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी के रांची कार्यालय में बुधवार को महान राष्ट्रभक्त और दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र सेवा के पथ पर अडिग रहने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के एक स्वाभिमानी वैश्य परिवार में हुआ था। यह भी पढ़ें- भामाशाह के दान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान उनके पिता भारमल जी एक कुशल किलेदार थे, जिनसे उन्हें निर्भीकता और प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.