बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सेमुल हैनिमैन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर होम्योपैथी चिकित्सकों ने डॉ हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंडी सुल्तानगंज स्थित डॉ. पंकज सौलंकी के क्लिनिक पर यह आयोजन हुआ। सभी चिकित्सकों ने डॉ हैनिमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉ सेठ बग्गा का कहना था कि पूरा विश्व डॉ. हैनिमैन का कृतज्ञ है। डॉ हैनिमैन ने एक ऐसी चिकित्सा विधा का आविष्कार किया है जो गंभीर से गंभीर बीमारी को मामूली खर्च में रोगी के शरीर पर बिना कोई साइड इफेक्ट डाले जड़ से खत्म करने वाला है। डॉ. पंकज सौलंकी ने बताया कि पहले के मुकाबले अब होम्योपैथी में अनेकों नई दवाएं आ गई है जो किसी भी बीमारी को जड़ से ठीक कर सकती है। डॉ. प्रबल जैन, डॉ. अनिल डबास, ...