धूमधाम से मनाई गई चौहरमल की जयंती
सोनभद्र, अप्रैल 4 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर स्थित धरतीडोलवा ग्राम पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में बाबा चौहरमल की जयंती और राह पूजा बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सासाराम से आए भोला भगत ने अपने कुल देवता का विधि विधान के साथ पूजा अर्चन करने के पश्चात पूजा स्थल पर ही अग्नि देव को प्रज्वलित करके अग्नि में नंगे पांव प्रवेश किया। भोला भगत ने बताया कि बाबा चौहरमल बिहार और उत्तर भारत के पासवान दुसाध समाज के एक महान लोक नायक, योद्धा और रक्षक माने जाते हैं। इस दौरान लोक गायक तुफान राज ,राममूरत ने गीत संगीत के साथ बाबा चौहरमल की जयंती पर उनके जीवन के वीर गाथाओं से संबंधित गाने से मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अरुण भारती, राजीव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.