कानपुर, दिसम्बर 27 -- पुखरायां। जनपद में गुरू गोविंद सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुखरायां गुरूद्वारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। इस मौके पर गुरूवाणी सुनाए जाने के साथ शबद कीर्तन भी संपन्न हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पुखरायां कस्बे के गुरुद्वारे में शनिवार को गुरू गोविन्द सिंह के जन्मोत्सव पर परमजीत कौर, सुखवंत कौर, दलजीत कौर, कमलजीत कौर, मंजू गुलाटी, अजना गुलाटी, सर्वजीत कौर आदि महिलाओं ने ढोलक और मजीरा के साथ इक ओंकार सतिगुर प्रसादी बोलना भाई गुरदास का हरि सच्चा तख्त रचाया सत संगति मेला आदि का गायन किया। इस मौके पर गुरतेज सिंह ने कहाकि गुरू गोविन्द सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उनका जीवन सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग में चलने की प्रेरणा देता है। हमें मानव सम्मान के साथ धर्म की र...