जहानाबाद, मार्च 21 -- करपी। निज संवाददाता। मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद करपी एवं बंसी प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियों का इजहार किया। ईद के अवसर पर क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे इलाके में आपसी प्रेम और एकता का संदेश फैलता नजर आया। करपी, शेरपुर, इमामगंज, रोहाई, बंसी और मोगलापुर समेत आसपास के गांवों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नए-नए परिधानों में सजे-धजे नजर आए। बाजारों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.