धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
अयोध्या, मई 31 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के खिहारन पूरे गैनो गांव में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। एक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अहिल्याबाई होल्कर को सर्व समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वे नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति थीं, जिनके शासनकाल में राज्य में शांति और समृद्धि रही। विशिष्ट अतिथि रामकेवल पाल ने बिरहा लोकगीत के माध्यम से अहिल्याबाई की जीवनी का बखान किया। कार्यक्रम संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया ने कहा कि भारत सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर के अमिट योगदान को देखते हुए 25 अगस्त 1996 को उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया है। यह भी पढ़ें- उत्साह के साथ जिले में मनाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.