उन्नाव, मई 2 -- बांगरमऊ, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर नगर और क्षेत्र में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीति संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बुद्ध के विचारों को याद किया गया और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर के मोहल्ला कस्बा टोला स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अनीता कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव जीवन को सरल, शांतिपूर्ण और सदाचार से भरने का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष धर्मराज कुशवाहा व अनिल कुशवाहा आदि म...