बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने अंबियापुर चौराहे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महाकाल बाबा सेवा समिति के अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भ...