फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद, रविवार को लेबर कालोनी में धूमधाम से महर्षि परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाया गया। शाम को महर्षि परशुराम सेवक द्वारा गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। लेबर कॉलोनी स्थित गणेश चौक में रविवार शाम चार बजे सम्मान समारोह शुरू हुआ। पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को स्वागत किया। इसके बाद महर्षि परशुराम का पूजन कर आरती की गई। शाम पांच बजे गणेश मंदिर से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। सबसे आगे महर्षि परशुराम का डोला और उसके पीछे बैंडबाजे, घोड़े, पंजाबी डीजे चल रहे थे। शोभायात्रा रामलीला मंदिर, लेबर कालोनी तिराहा, थाना के सामने से होते हुए वापस गणेश चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- मानवों के उत्थान के प्रतीक हैं भगवान परश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.