सहारनपुर, मार्च 31 -- देवबंद। श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ, सुंदर झांकियां और बैंडबाजे मुख्य आकर्षण रहे। वहीं, नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सोमवार को शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पारंपरिक मार्गों से होते हुए श्री बालाजी धाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे जबकि उद्घाटन विनोद गुप्ता ने किया। बालाजी महाराज की आरती योगेंद्र गोयल और आशुतोष जबकि माल्यार्पण राधेश्याम गर्ग द्वारा किया गया। प्रसाद रथ अर्पण मोनिका गोयल व प्रवीण गोयल ने किया। शोभायात्रा में बाला जी महाराज के स्वर्णिम रथ को श्रद्धालु र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.